Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पति से कहासुनी होने पर महिला ने किया विषाक्त सेवन

पति से कहासुनी होने पर महिला ने किया विषाक्त सेवन

2017.07.30. 3 ssp fzbअचेत हालत में एक विशेष समुदाय के युवक ने कराया भर्ती
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रसूलपुर क्षेत्र नीबू वाला बाग में एक महिला ने पति से हुए विवाद में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसको उपचार के लिए एक विशेष समुदाय का युवक उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गया। पति को कई बार फोन करने के बाद भी जिला अस्पताल नही पहुचा।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के नीबूू वाला बाग निवासी 35 वर्षीय चंचल गुप्ता पत्नी कन्हैया ने आज सुबह पति से कहासुनी होने पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसको उपचार के लिए दक्षिण क्षेत्र मुस्लमाबाद निवासी साहिल पुत्र बाजिद अली सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहुचा। जहां उसका उपचार कराया गया, अस्पताल के लोगो ने उक्त घटना की जानकारी लिखित रूप से मामला संदिग्ध होने पर थाना पुलिस को भेजा। साहिल कभी महिला का पता हुण्डावाला बाग कभी नीबू वाला बाग बता रहा था। उसके पति के बारे में जानकारी की गयी तो फोन से बात कर बार-बार आने की कहता रहा लेकिन कई घण्टों तक महिला का जिला अस्पताल में उपचार चला। लेकिन उसका पति जिला अस्पताल नही पहुचा। सूत्रों की माने तो उक्त युवक के कारण ही उसके घर में विवाद चल रहा है।