Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महापौर ने नगर आयुक्त संग वार्ड नं. 6 में जानी लोगों की मूलभूत समस्याऐं

महापौर ने नगर आयुक्त संग वार्ड नं. 6 में जानी लोगों की मूलभूत समस्याऐं

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मुक्ति दिलाने हेतु वार्ड वाइज अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को महापौर व नगर आयुक्त ने निगम अधिकारियों संग वार्ड नं. 6 में कैंपेन अभियान चलाकर लोगों की समस्याऐं जानी। महापौर कामिनी राठौर, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने निगम अधिकारियों के संग वार्ड नं. 6 में पहुंचे। जहॉ उन्होंने लोगों से पेयजल, साफ-सफाई, निर्माण, प्रकाश आदि से संबंधित समस्याओं को जाना।उन्होंने मौके कर्मचारियों से वार्ड में नालियों की तलीझाड़ सफाई कराई। साथ ही मौके पर कुछ शिकायतें प्राप्त हुई। जिसका महापौर ने विभागाध्यक्ष के माध्यम से समस्याओं को निस्तारण कराया। इस दौरान कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल, अधिशासी अभियंता तारकेश्वर पांडेय, अधिशासी अभियंता रमाशंकर राम, अवर अभियंता विभोर कुमार, जेडएसओ संदीप भार्गव, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक दिनेशपाल सिंह के अलावा प्रवर्तन दल की टीम रही।