Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उ.प्र. व्यापार मंडल केे पदाधिकारियों ने डीएम से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

उ.प्र. व्यापार मंडल केे पदाधिकारियों ने डीएम से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का एक प्रतिनिधि मंडल नवागत जिलाधिकारी से मिला और उनको व्यापारियों की समस्याओं के निदान हेतु एक छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है।
शुक्रवार को उ.प्र व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बीएस गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल नवागत जिलाधिकारी उज्जवल गुप्ता से कलैक्ट्रेट पर उनके कार्यालय पर मिला। जहॉ प्रतिनिधि मंडल नवागत जिलाधिकारी का बुकें देकर स्वागत किया। इसके बाद व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु एक छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा है व्यापारियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण, प्रति महीना होने वाली जिला स्तरीय ’व्यापार बन्धु’ की बैठको का नियमित आयोजन, आमंत्रित सदस्यों का शासनादेश के अनुरूप गठन, उन्हें सदस्य होने का परिचय पत्र, एवं अन्य विधिक औपचारिकताओ को पूरा करते हुए उसे अधिक उपयोगी बनाने जैसी मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष विनोद माहेश्वरी, महेन्द्र कुशवाह, महानगर अध्यक्ष विमलेश जैन, आलोक मित्तल, सामर्थ्य गौलस, जमील अहमद, संजय मित्तल आदि व्यापारी मौजूद रहे।