Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विकास कार्यों एवं नवाचार हेतु यूपी से एकलौती विधायक चयनित होने पर अदिति सिंह ने जताया आभार

विकास कार्यों एवं नवाचार हेतु यूपी से एकलौती विधायक चयनित होने पर अदिति सिंह ने जताया आभार

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। उत्तर प्रदेश की राजनीति में सबसे चर्चित जिले रायबरेली की सदर सीट से दूसरी बार विधायक चुनी गयी अदिति सिंह ने मुम्बई में आयोजित हुए 3 दिवसीय राष्ट्रीय विधायक सम्मलेन में अपने क्षेत्र में कराये जा रहे विकास कार्यों एवं नवाचार हेतु उत्तर प्रदेश से एकलौती विधायक चयनित होने पर धन्यवाद और आभार प्रकट किया है।
मुम्बई में आयोजित हुए 3 दिवसीय राष्ट्रीय विधायक सम्मलेन कार्यक्रम में देश भर से 75 विधायकों का चयन किया गया है। उक्त सम्मलेन में देश भर के विधायक, विधान परिषद सदस्यों ने सहभागिता की। अदिति सिंह को उनके द्वारा क्षेत्र की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, सड़कों की मरम्मत-देखभाल, मलिन बस्तियों के विकास कार्यों को प्राथमिकता पर रखना, महिलाओं को जागरूक करना, भूगर्भ जल संरक्षण, पोखरों के संरक्षण एवं किसानों के हितों में उत्कृष्ट कार्याे के लिये किये जा रहे नवाचार के लिये चयनित किया गया।
अदिति सिंह ने बताया कि यह उनके लिये गौरव का विषय है, ऐसे प्रोत्साहनों से हम जैसे जनप्रतिनिधियों को और अधिक परिदार्शिता से राजनीति एवं जनता की सेवा करने का बल मिलता है। उनका परिवार सदैव ही जनता की सेवा के लिये कटिबद्ध रहा है, उसी का अनुसरण करते हुए वह भी जनता के बीच उपस्थित होकर विभिन्न माध्यमों से उनकी अनवरत सेवा करती है जिसका प्रतिफल उन्हें मिला है।