Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 9 वर्ष पूरे होने पर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाये सिर्फ आम जनता को समर्पित है-अनूप प्रधान

9 वर्ष पूरे होने पर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाये सिर्फ आम जनता को समर्पित है-अनूप प्रधान

हाथरस। अग्रसैन सेवा सदन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे महासंपर्क अभियान के अन्तर्गत लोकसभा का प्रबुद्धजन सम्मलेन का आयोजन हुआ इस सम्मलेन में मुख्य वक्ता के रूप में उप्र सरकार के राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान बाल्मीकि एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम में बोलते हुए विशिष्ठ अतिथि दिनेश शर्मा ने कहा कि पिछले 9 वर्ष में भारत उन्नति के साथ साथ गौरव के भी पायदान चढ़ता जा रहा है। विकसित देश कि ओर बढ़ते हुए आज विश्वगुरु की ओर भी अग्रसर है। भारत के प्रधानमंत्री जब भी विदेश में जाते है तो उनके स्वागत के लिए बड़े बड़े देशो के राष्ट्र अध्यक्ष अपने प्रोटोकॉल को तोड़कर उनका अभिवादन करने में अपने सम्मान की अनुभूति कर रहे है। ऐसा पिछले 9 साल में जो देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी जी पर विश्वास दिखाया है यह उसी का परिणाम है ये केवल विश्व में मोदी जी का सम्मान नहीं है बल्कि भारत के 140 करोड़ जनता का सम्मान है। अपने वक्तत्व में बोलते हुए मुख्य वक्ता राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने कहा कि 9 वर्ष पूरे होने पर केंद्र सरकार की योजनाये और प्रदेश सरकार की योजनाये सिर्फ आम जनता को समर्पित है। इसके साथ ही जो भाजपा की अन्त्योदय की मूल भावना है उसी को ध्यान में रखकर सरकारे काम कर रही है। मेरा हाथरस के सभी प्रबुद्धजनों से आग्रह है कि आप अपने संपर्क में आने वाले लोगो के बीच में भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और विश्व पटल पर भारत के बढ़ते सम्मान को रखे और 2024 में नरेन्द्र मोदी जी को देश की कमान तीसरी बार सौपने का संकल्प ले।
जिला प्रभारी चौ देवेन्द्र सिंह ने सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि आज मोदी जी की बढती हुई लोकप्रियता को देखते हुए सभी देश विरोधी ताकते उनके खिलाफ एकजुट हो रही है ऐसे में आप सभी प्रबुद्धजनों का ये नैतिक दायित्व बनता है कि देश की उन्नति और सम्मान के लिए आज देश को नरेन्द्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री की शक्त आवश्यकता है कि आज के कार्यक्रम में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सि०राऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, छर्रा विधायक रवेन्द्र पाल सिंह, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी ने प्रबुद्धजनों के बीच में पिछले 9 वर्ष में हुए विकास कार्याे के बारे में बताया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य एवं सं्चालन जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय ने किया। इस कार्यक्रम में हरिशंकर राना, प्रीती चौधरी, सुनील गौतम, डा० मथुरा प्रसाद गौतम, पवन रावत, विष्णु बघेल, मीरा माहेश्वरी, श्वेता दिवाकर, रामेश्वर उपाध्याय, सुनीता वर्मा, मोहित बघेल, भीकम सिंह चौहान, डा एस पी एस चौहान, सत्यपाल सिंह मदनावत, कुसुमा देवी मदनावत, दिलीप पौधार, शरद माहेश्वरी, शिवदेव दीक्षित, राजपाल सिंह, धर्मेन्द्र उपाध्याय, दीपक उपाध्याय, अंशुल शर्मा, अनिल परासर, कमलेश शर्मा, प्रिय मित्तल, सोनिया नारंग, ऊषा पाठक, रामहरी चाहर, एसियाड कुलश्रेष्ठ, विपुल लुहारिया, हरस्वरूप वर्मा, विपुल सिघनिया, प्रशांत शर्मा, रमेश राजपूत, रजत अग्रवाल, आदि प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।