Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सोहम आश्रम में गुरू महोत्सव का हुआ आयोजन

सोहम आश्रम में गुरू महोत्सव का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय सोहम महामंडल की फिरोजाबाद शाखा की ओर से गुरु महोत्सव का आयोजन जैन नगर स्थित सोहम आश्रम में आयोजित किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा गुरुदेव विवेकानंद महाराज, सत्यानंद महाराज का पूजन कर आशीर्वाद लिया।।
गुरु महोत्सव पूजन के अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज ने कहा कि प्राणी मात्र को जीवन के कल्याण के लिए भगवान भक्ति का ही सहारा होता है। व्यक्ति को लोग और मोह से ऊपर उठकर परोपकार और भगवान भक्ति में भी धन का सदुपयोग करना चाहिए। व्यक्ति अपने जीवन में संत समागम के साथ कोई एक बात भी संत की बताई हुई अपने जीवन में समाहित कर लेता है उसी में उसका जीवन सफल हो जाता है। महाराज श्री ने कहा जीवन उसी का सार्थक है जो ईश्वर भक्ति के साथ-साथ अपने जीवन काल कीमती समय जन सेवा में भी लगाता है। उसी पुण्य आत्मा को लोग याद करते हैं। अन्यथा आज अनेकों राजाओं के महल वीरान पड़े हुए हैं, जिसमें पशु चल रहे हैं। अखिल भारतीय सोहम महामंडल के अध्यक्ष स्वामी सत्यानंद महाराज ने अपने आशीर्वाद ने कहा गुरु की महिमा अनंत है गुरु की कृपा से असंभव कार्य भी असंभव हो जाते हैं। भारतीय संस्कृति में गुरु को परमात्मा से श्रेष्ठ मानते हुए गुरु को परम पूज्य माना गया है ।गुरु अपने शिष्य का सच्चा मार्गदर्शक होता है यदि कोई भी भक्तों अपने गुरु के बताए मार्ग पर चलता है तो वह कभी असफल नहीं होता है। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गुरु सेवा और ईश्वर भक्ति से प्रत्येक प्राणी सत्य सनातन के रास्ते पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाता है। कार्यक्रम में दूरदराज से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद व प्रसाद प्राप्त किया। इस दौरान सोहम महामंडल के चंद्रप्रकाश शर्मा, द्विजेंद्र मोहन शर्मा, सर्वेश दीक्षित, शिवनारायण यादव, सम्मन सिंह यादव, उमाकांत पचौरी एडवोकेट, संजय अग्रवाल, विपिन कुमार शर्मा, कृष्णकांत गुप्ता, गोपाल विहारी, नवीन कुमार अग्रवाल, महेश यादव, राम अवतार यादव, जगदीश यादव, अशोक यादव, लल्ला चौधरी, सोमेश यादव, अनूप ग्रह भोपाल, प्रमोद महेश्वरी, संजीव अग्रवाल पप्पी, सुरेश चंद शर्मा एडवोकेट, विद्याराम राजोरिया, नरेश कुमार यादव, राजवीर सिंह, सुरेश चंद आदि मोजूद रहे।