Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड से रस्सी के सहारे फांसी पर झूलता हुआ मिला युवक शव

संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड से रस्सी के सहारे फांसी पर झूलता हुआ मिला युवक शव

रसूलाबाद; कानपुर देहात। संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी पर झूलता हुआ एक युवक का शव मिला। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंगदपुर गांव का रहने वाला मनोज कुमार 32 पुत्र गेंदालाल शिवराजपुर के निकट स्थित गांव में राजगीर मिस्त्री के रूप में कार्य कर रहा था। अभी वह 2 दिन पहले ही अपने घर आया था। सोमवार की दोपहर से वह लापता था। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने बताया कि गाँव के पास खेतों में खड़े नीम के पेड़ पर मनोज कुमार का शव लटक रहा है। यह सुन परिवारीजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं युवक की मौत से उसकी पत्नी नीलम का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक का एक पुत्र व तीन पुत्रियां थीं। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। छोटे-छोटे बच्चों पर मानो अब मुसीबतों का पहाड़ टूट गया हो।