Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बूथ अध्यक्षों को मजबूती से काम के लिये किया प्रेरितः नरेंद्र पाल मनु

बूथ अध्यक्षों को मजबूती से काम के लिये किया प्रेरितः नरेंद्र पाल मनु

सरवनखेड़ा, कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र भोगनीपुर के सेक्टर प्रभारियों की बैठक सपा कार्यालय गजनेर में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र भोगनीपुर के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु ने सेक्टर प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग बूथ स्तर पर जाकर सभी वर्गों सभी जातियों सभी धर्मों के लोगों को जोड़कर बूथ कमेटी का गठन करने का काम करें। बूथ अध्यक्ष के अलावा प्रत्येक बूथ से 21 लोगों को सदस्य बनाना है इसके साथ ही वोट बढ़ाने का भी कार्यक्रम भी आगे चलेगा। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष कम से कम 50 वोट बढ़ाने का काम करें पोलिंग स्टेशन भी नए स्तर से बनेंगे, जहां मानक में बनाने की जरूरत होगी बनवाए जाएंगे। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह परिहार पूर्व सदस्य जिला पंचायत, समरजीत सिंह पूर्व सदस्य जिला पंचायत, भीम किशोर संखवार पूर्व ब्लाक प्रमुख, सुरेंद्र सिंह प्रतिनिधि पूर्व विधायक, अकील अहमद पूर्व प्रधान, संदीप यादव, मोनू, अरविंद सिंह प्रधान, पप्पू यादव प्रधान, विजय बहादुर सिंह, हनुमान सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान, बंगला मिश्रा, फौजी राम कुमार मिश्रा, पूर्व प्रधान राम शंकर यादव, डॉ अशोक यादव, अश्वनी कुमार, धीरेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह सेंगर, हिमांशु सोनकर, रुस्तम सिंह, सूरज यादव, अंकित सिंह चौहान, सुरजीत सिंह परिहार, चेतन सिंह, उमाकांत त्रिवेदी, वसीम, दिनेश राजपूत, छोटू सिंह परिहार, फौजी अमित विश्वकमार्, नीरज मिश्रा, मुखिया दुबे, शकील अहमद, दिनेश सचान, जय वीर सिंह, राम शंकर यादव, राजा सिंह यादव, उत्तम सिंह यादव, मोहित गुप्ता, मुन्ना ठाकुर, अंकित यादव, गौर मुकेश यादव सहित सभी कार्यकर्ता सेक्टर प्रभारी बूथ प्रभारी नेतागण उपस्थित रहे।