Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उप जिलाधिकारी के पास न्याय की गुहार लगाने व निस्तारण ना होने पर पीड़ित जिलाधिकारी से मिले

उप जिलाधिकारी के पास न्याय की गुहार लगाने व निस्तारण ना होने पर पीड़ित जिलाधिकारी से मिले

भोगनीपुर, कानपुर देहात। संतु भवन भोगनीपुर मोहल्ले में विगत 3 वर्षों से लोगों के घरों के अंदर बरसात का पानी भर जाने के कारण लोगों को आने-जाने में कठिनाई का सामना करनना पड़ता है। जिस पर वें गत 1 माह से उप जिला अधिकारी के यहां फरियाद लगाते चले आ रहे हैं कि बस्ती का नाला खुदवा कर पानी का निकासी करवाया जाए। समस्या का निस्तारण न होने पर बस्ती के निवासियों ने जिला अधिकारी के यहां फरियाद लगायी। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतु भवन नई बस्ती मैं लगभग 40 घर है, पास में ही तालाब है जो एक-दो दिन की बरसात में पूरी तरह भर जाता है और पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों के अंदर घुस जाता है। ज्ञात हो कि लगभग तीन-चार वर्षों से बाहर के लोगों ने आकर कब्जा कर लिया। जिससे नाला जाम हो गया है और पानी नहीं निकल पाता है 100 वर्षों से पानी नाले के द्वारा रेलवे लाइन के किनारे से होकर यमुना नदी में जाता था। जिससे तालाब खाली रहता था। अब कुछ लोगों ने आकर नाले के ऊपर अवैध कब्जा कर लिया है और नाला बन्द कर दिया है। जिससे पानी नहीं निकल पाता है। लगभग 2 वर्षों से कई घर बरसात में डूब जाते हैं एक माह से बस्तीवासी उप जिलाधिकारी के यहां नाला खुदवाने के लिए फरियाद लगा रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिस पर बस्ती निवासी रजौली, प्रेम, संतोष अनवर आदि लोगों ने जिलाधिकारी नेहा जैन से भंेटकर समस्या से अवगत करवाया। जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी को मौके पर जाकर नाला खुदवा कर जल निकासी का आदेश दिया है।