Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सिकंदरा तहसील की राजपुर पशु अस्पताल में पशु मित्र चला रहा है अस्पताल

सिकंदरा तहसील की राजपुर पशु अस्पताल में पशु मित्र चला रहा है अस्पताल

राजपुर, कानपुर देहात। सिकंदरा तहसील की राजपुर पशु अस्पताल में पशु मित्र चला रहा है अस्पताल, जबकि पशु डॉक्टर हमेशा नदारद रहते हैं। जिससे पशुपालकों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बुधवार को पशुपालक रोहित कुमार राजपुर निवासी बीमार कुत्ता लेकर अस्पताल पहुंचे। लगभग 2 घंटे तक पशु चिकित्सक डॉक्टर का इंतजार करते रहे। लेकिन डॉक्टर ना पहुंचकर पशु मित्र ही मौके पर पहुंचा। जब पशुपालक ने पशुमित्र से डॉक्टर के बारे में पूछा तो बताने से मना कर दिया। क्षेत्र के पशुपालकों को समय पर जानवरों का इलाज नहीं मिल पाता है जिससे पशुपालन चिंताजनक है पशुपालक संदीप कुमार जैनपुर, ऋषिभ गजे सिंह देवनपुर, राजेश कुमार ,अंजेश सिंह ने बताया कि पशु डॉक्टर पशु अस्पताल में नहीं पहुंचता है। जिससे पशुपालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में इंचार्ज डॉक्टर भगवान सिंह ने बताया कि जानकारी नहीं है जांच करके कार्रवाई की जाएगी।