Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वन महोत्सव के उपलक्ष में अमृत सरोवर तालाब के किनारे किया गया वृक्षारोपण

वन महोत्सव के उपलक्ष में अमृत सरोवर तालाब के किनारे किया गया वृक्षारोपण

भोगनीपुर, कानपुर देहात। भोगनीपुर तहसील के विकासखंड अमरौधा के बील्हा गांव में गुरुवार को अमृत सरोवर तालाब में ग्राम प्रधान वीडियो रेंजर ग्रामीणों ने गांव में रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। गांव में महिलाएं पुरुषों और छोटे बच्चों ने पौधे लगाने का संकल्प लिया। हर व्यक्ति को एक एक पौधा लगाना बहुत ही अनिवार्य है जिससे शुद्ध हवा मिले और मानव निरोग बना रहे। ऐसे में गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद अमृत सरोवर तालाब में लगभग 100 पौधों को लगाकर हर व्यक्ति को जागरूक किया। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी हरगोविंद गुप्ता रेंजर छेदा लाल ग्राम प्रधान मुशरत खान बलबीर प्रजापत कोटेदार भोलू खान रोजगार सेवक तारिक भोले कुरेशी चंद्रपाल रामपाल वसीम खान होरीलाल प्रेमवती सुमन देवी रामवती सुलोचना देवी आदि पौधे लगाकर लोगों को जागरूक किया। वन विभाग के भोगनीपुर रेंजर छेदा लाल ने बताया कि हर व्यक्ति को पेड़ लगाकर एक पुत्र की तरह जीवन देने का काम हम सबको मिलकर करना है। गर्मी के मौसम में पेड़ों की छाया से हम सब लोगों को राहत मिलती है जबकि पेड़ अगर ना हो तो जन जीवों जीना दुश्वार हो जाएगा। ग्राम प्रधान मुशरत खान ने बताया कि गुरुवार को 100 पौधों का वृक्षारोपण किया गया है जिसमें बरगद, सागौन, अमरूद, पीपल, जामुन, नीम, शीशम, पकड़िया आदि के वृक्ष है इनको लगाना ही नहीं बल्कि समय पर खाद बीज पानी डालकर जीवन देने का काम हम सब लोगों को मिलकर करना होगा।
ग्रामीणों ने मिलकर पेड़ों को ना काटने की शपथ ली इस संबंध में डीएफओ एके द्विवेदी ने बताया की गुरुवार को बील्हा गांव के अमृत सरोवर तालाब में वृक्षारोपण का कार्य किया गया है हर व्यक्ति को पेड़ लगाने में योगदान करना चाहिए।