Saturday, June 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बागपत के रटौल का आम अमरोहा की आम प्रदर्शनी में रहा प्रथम

बागपत के रटौल का आम अमरोहा की आम प्रदर्शनी में रहा प्रथम

बागपत। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में आयोजित आम प्रदर्शनी में बागपत के रटौल का आम प्रथम स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मन्त्री सूर्य प्रताप शाही ने उत्पादक को सिल्ड़ और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
दरअसल, खेकड़ा क्षेत्र के रटौल का आम अपनी खुशबू और जायके के लिए दुनिया भर में मशहूर है। आम प्रदर्शनी में यहाँ का आम हमेशा प्रथम स्थान प्राप्त करता रहा है। इस बार सोमवार को अमरोहा में आम प्रदर्शनी और संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भर के आम उत्पादक अपने-अपने रसीले आम लेकर पहुंचे थे। रटौल से भी आम उत्पादक हबीब चौधरी ने भी प्रदर्शनी में अपने रटौल आम के साथ शिरकत की थी, जहां उनके रटौल आम को प्रथम स्थान मिला। वही रटौल की शबा चौहान को भी रसगुल्ला आम के साथ द्वितीय स्थान मिला। प्रदर्शनी में रटौल की ही अलीना खान को चितला आम के लिए प्रथम स्थान मिला। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उन्हें सिल्ड़ और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने रटौल आम की तारीफ़ भी की। बता दे, हबीब खान पिछले वर्ष भी लखनऊ में हुई आम प्रदर्शनी में प्रदेश मे प्रथम स्थान पर रहे थे। अब फिर जल्द लखनऊ में होने वाली आम प्रदर्शनी में भी प्रथम रहे आम उत्पादक हबीब शिरकत करेंगे। सोमवार को सिल्ड़ के साथ कस्बे में पहुंचने पर लोगों की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया।