Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मां भगवती स्वयं सहायता के सदस्य आरती देवी नाम हुआ कोटा

मां भगवती स्वयं सहायता के सदस्य आरती देवी नाम हुआ कोटा

किशनपुर, फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा खास गांव में काफी समय से रिक्त चल रही सरकारी राशन की दुकान के चयन के लिए आज सोमवार प्राथमिक विद्यालय में स्वयं सहायता समूहों की खुली बैठक हुई। जहां कई समूहों ने अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर आवेदन किया। जहां मौजूद अधिकारियों ने सभी आवेदन पत्रों की जांच के बाद गढ़ा खास की मां भगवती स्वयं सहायता समूह का चयन किया। जहां श्रद्धा समूह की आरती देवी सहित अन्य समूह ने गलत तरीके से चयन करने का आरोप लगाया। परंतु मौजूद अधिकारियों ने बताया जो समूह सबसे सक्रिय है लेनदेन कर रहा है। ज्यादा सदस्य हैं उसी समूह का चयन किया गया है अन्य समूह निष्क्रिय थे व कम थे।
चयन समिति के सदस्य एडीओ कोआपरेटिव शरद विक्रम ने बताया शासन के नियमानुसार समूह का चयन किया गया है।
वही सुरक्षा की दृष्टि से किशनपुर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शाही मौजूद रहे।