Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा का जनसंख्या स्थिरता जागरूकता पखवाड़ा का शुभारंभ

भाजपा का जनसंख्या स्थिरता जागरूकता पखवाड़ा का शुभारंभ

बागपत। विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता जागरूकता अभियान स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से चलाया जाएगा। जिसका शुभारंभ भाजपा मंडल प्रभारी डॉ नीरज कौशिक एवं सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय कुमार ने फीता काटकर किया।
11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के साथ ही जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का परिवार नियोजन साधनों के प्रचार-प्रसार पर स्वास्थ्य विभाग का पूरा फोकस है। पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य जनसाधारण को सीमित परिवार के प्रति जागरूक करना है।
अधीक्षक डॉ विजय कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।
बताया कि योग्य और इच्छुक लाभार्थियों को महिला बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। परिवार नियोजन के अस्थाई साधन की समुचित सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसलिए जो लाभार्थी अस्थाई साधन को अपनाना चाहते हैं, वे अस्थाई साधन के रूप में कॉपर-टी, छाया, अंतरा, कंडोम समेत अन्य सुविधाओं को अपना सकते हैं। मुख्य अतिथि डॉ नीरज कौशिक ने कहा जनसंख्या स्थितिकरण के कार्य में आशा बहनें, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, शिक्षकगण, त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रतिनिधि महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसका सामूहिक प्रयास होना चाहिए।मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अमित खौखर ने बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण में जागरूकता का सबसे अधिक महत्व है। यह जागरुकता केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी ही नहीं है। नगर विकास, ग्राम्य विकास, शिक्षा आदि विभागों को भी इससे जुड़ना होगा।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन सचिन मलिक, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, गौरव शर्मा भानू, जशवीर सोलंकी, ममता देवी, आरती शर्मा, प्रीति, मनोज कटारिया आदि मौजूद रहे।