Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मैथा तहसील में उपनिबंधक कार्यालय का हुआ उद्घाटन

मैथा तहसील में उपनिबंधक कार्यालय का हुआ उद्घाटन

मैथा, कानपुर देहात। मैथा तहसील के सृजन होने के करीब सात वर्ष बाद बुधवार को उपनिबंधक कार्यालय का विधिवत उद्घाटन होने के बाद कामकाज की शुरुआत हुई। मैथा तहसील की शुरुआत सपा की सरकार में 15 अगस्त 2015 को शोभन सरकार के अथक प्रयासों से उनके द्वारा ही दिये गये अस्थाई भवन में हुई थी तथा 13 दिसंबर 2020 को तहसील के नव निर्मित स्वयं के भवन में वर्चुअल तरीके से लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया था। जनपद की एनआईसी में सांसद व विधायक ने शिलापट का अनावरण किया था। इसके बाद सांसद क्षेत्रीय विधायक सहित तत्कालीन डीएम एसपी ने तहसील मुख्यालय पहुंच वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व सुंदर पाठ करने के उपरांत तहसील के कार्यक्रमों की शुरुआत की थी। तहसील बनने के बाद भी क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री कराने के लिए अकबरपुर व रसूलाबाद तहसील जाने को मजबूर होना पड़ता था। यहां पर शुरू से ही अधिवक्ता लगातार सम्पूर्ण समाधान दिवस व उच्चाधिकारियों से तहसील में उपनिबंधक कार्यालय की शुरुआत करने की मांग उठाते चले आ रहे हैं। वर्तमान लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव व महामंत्री कुलदीप तिवारी उर्फ राजा तिवारी अपनी नवनिर्वाचित कार्यकारणी के पदाधिकारियों के साथ हर स्तर पर सम्पर्क कर उपनिबंधक कार्यालय का संचालन शुरू कराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाये थे। उनका प्रयास सफल रहा अन्ततः बुधवार को उपनिबंधक कार्यालय का संचालन शुरू हो गया। अब मैथा तहसील के 122 राजस्व गांवों के लोगों को रजिस्ट्री दफ्तर का सीधा लाभ मिलेगा। बुधवार को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प निबंधन एवं न्यायालय शुल्क, उत्तर प्रदेश सरकार रवीन्द्र जायसवाल ने राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, डीएम नेहा जैन के साथ फीता काटकर व हवन पूजन कर कार्यालय का उद्घाटन किया। पहली रजिस्ट्री खाटू श्याम मंदिर बैरी सवाई के नाम कर कामकाज की विधिवत शुरुआत की गई। राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शोभन सरकार को याद कर उनको श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए मैथा को तहसील का दर्जा दिलाने में उनके अथक प्रयासों की सराहना की तथा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब हमारी विधान सभा के लोगों को अकबरपुर तहसील जाने से निजात मिलेगी। स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने तहसील अधिकारियों व कर्मचारियों को ईमानदारी के साथ काम करने की हिदायत दी तथा कहा हमारी देश व प्रदेश की सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। तहसीलदार सुभाष चन्द्र यादव ने बताया यहां प्रभारी उपनिबंधक के रुप में पहली तैनाती भुवनेश कुमार यादव को दी गई है। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने तहसील परिसर में पौधरोपण भी किया तथा उनके संवर्धन की जिम्मेदारी एसडीएम जितेंद्र कटियार को दी। इस मौके पर अपर महानिरीक्षक निबंधन विशेष सचिव स्टाम्प एवं निबंधन विभाग रवीश गुप्ता, डीएम नेहा जैन, एडीएम वित्त/राजस्व केशव नाथ गुप्ता, आईजी स्टाम्प अशोक कटारिया, लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव, महामंत्री कुलदीप तिवारी उर्फ राजा तिवारी, उपाध्यक्ष अनुजपाल, संयुक्त मंत्री रवि कांत कमल, आडिटर शारदा शंकर शुक्ला, पुस्तकालयाध्यक्ष सतीश त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष जयराम कमल, अधिवक्ता गीतेश कुमार अग्निहोत्री, ईशू सिंह यादव, संदीप द्विवेदी, विपिन चन्द्र दीक्षित, सुमित पाठक, राहुल दीक्षित, देवेंद्र त्रिपाठी, कन्हैया गुप्ता, विनोद कुमार अवस्थी, विवेक भदौरिया, जनार्दन सिंह यादव, सुमित पाठक, मोनू पांडेय, प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह चन्देल, टीटू शुक्ला, रविशशि द्विवेदी, अनुराग दुबे, शिवम दीक्षित, रवि द्विवेदी, अशीष अग्निहोत्री, शशिकांत अग्निहोत्री, मुकेश राठौर, राहुल यादव, जिलाध्यक्ष अमीन संघ रमेश चन्द्र त्रिपाठी, सतीश यादव, घनश्याम त्रिवेदी, अंकित द्विवेदी, मौजूद रहे।