Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दम्मामल नगर रामलीला चौराहा बाजार समिति का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

दम्मामल नगर रामलीला चौराहा बाजार समिति का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

फिरोजाबाद। दम्मामल नगर रामलीला चौराहा बाजार समिति का शपथ ग्रहण समारोह भगवान गेस्ट हाउस में व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने बाजार कमेटी के अध्यक्ष रवि यादव, महामंत्री प्रशांत जैन, आलोक जैन, कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा सहित 51 व्यापारियों की कार्यकारिणी को व्यापार मंडल के दायित्व की शपथ दिलाई। साथ ही कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को दम्मामल नगर रामलीला चौराहा बाजार समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान नरेन्द्र कुमार शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना दक्षिण, मदन लाल वर्मा प्रांतीय मंत्री, अनिल गुप्ता अमीना युवा नगर अध्यक्ष, आकृति सहयोगी महिला महानगर अध्यक्ष, रमाशंकर यादव दादा, सुरेश गुप्ता, दीक्षा अग्रवाल, चंचल गोयल, सुभाष यादव, दिनेश यादव, पंकज यादव, परशुराम लालवानी, अर्जेश उपाध्याय, भानु उपाध्याय, अनीश खान, मनोज कटारिया, गोपाल शर्मा, डब्बू बाजपेई, शिवकुमार अग्रवाल, राजपाल यादव, राकेश बाबू शर्मा, शांति स्वरूप, सोमवीर सिंह, गौरव जैन, नवीन उपाध्याय, विवेक कौशल, मुकेश शर्मा, अरविंद शर्मा, राहुल गुप्ता, प्रियंका चक, मंजू देवी, स्वाति कश्यप, नम्रता चौहान, सपना राणा, पूनम तिवारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामबाबू झा महामंत्री ने किया।