Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यमुना के बढ़ते जलस्तर से वृंदावन परिक्रमा मार्ग डूबा

यमुना के बढ़ते जलस्तर से वृंदावन परिक्रमा मार्ग डूबा

मथुरा। यमुना का जलस्तर जिस प्रकार बढ़ रहा है उसको देखते हुए यमुना के आसपास बसी कॉलोनियों के निवासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में घुस रहे यमुना के पानी से काफी नुकसान हो रहा है। शनिवार को वृंदावन की दर्जनभर कॉलोनियों में जलभराव हो गया। वृंदावन का परिक्रमा मार्ग भी यमुना के पानी से लबालब भर गया है। कई घरों को खाली कर दिया गया है। वहीं कालोनियों में रह रहे लोग अपने कीमती सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में लगे हुए हैं। वृंदावन की तमाम कालोनियां जैसे कालीदह छेत्र स्थित कालिंदी विहार, रतन छतरी,देवरा बाबा घाट, यमुना बिहार, श्याम विहार कॉलोनी आदि यमुना के किनारे सटी कॉलोनियों में यमुना का पानी प्रवेश कर गया है जिससे वहां रह रहे निवासी गण अपने अपने घरों को छोड़कर कहीं अलग स्थान पर जाने को मजबूर हो गए हैं। इन कॉलोनियों में कोई दुर्घटना न हो इसको दृष्टिगत रखते हुए बिजली विभाग ने भी कॉलोनियों में विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया है साथ ही कॉलोनी वासियों को हिदायत दी गई है अ कि दिन और रात बढ़ रहे यमुना के जलस्तर को दृष्टिगत रखते हुए रात में यमुना में जल की जद में आई कंपनियों में न जाएं।