Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संजीव कटियार को जिला आईटी सेल/ जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी बनाया

संजीव कटियार को जिला आईटी सेल/ जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी बनाया

सिकन्दरा, कानपुर देहात। अटेवा की जिला इकाई में जिला आईटी सेल / जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी मनोनीत किया गया है। वही पर संजीव कटियार ने कहा कि अटेवा ही मात्र एक ऐसा संगठन है जो हम लोगों को पुरानी पेंशन दिला सकता है। अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु हम लोगों की बुढ़ापे की लाठी के हक के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। वह कर्मचारियों के दर्द को समझते हैं। हम लोग किसी भी संगठन के बहकावे में न आयें, इस अटेवा संगठन को तन, मन एवं धन से मजबूती दें। अब हम लोग लक्ष्य से कुछ ही दूरी पर हैं। विजय बन्थु जी पुरानी पेंशन बहाल कराके ही मानेंगे। जय युवा जय जय अटेवा। विजय बन्धु जी‌ तुम संघर्ष करो हम सभी अटेवियंस तुम्हारे साथ हैं। कुलदीप सैनी प्रदेश संगठन मन्त्री, पंकज संखवार मण्डल अध्यक्ष, प्रदीप यादव जिला संयोजक, प्रताप भानु सिंह जिला संगठन‌ मन्त्री, अनन्त त्रिवेदी जिला मीडिया प्रभारी, विकास सिंघल अनुरुद्ध सिंह, गजेन्द्र सिंह यादव, ब्रजेश कुमार, ज्योति शिखा मिश्रा, दीपा कटियार, पूर्णमा सिंह, ममता साहू, दीपिका राजपूत, सारिका कटियार, आरती कटियार जयश्री आदि सैकड़ो अटेवियंस उपस्थित थे।