Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ई रिक्शा पलटने से रसियन श्रद्धालु घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

ई रिक्शा पलटने से रसियन श्रद्धालु घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। अनियंत्रित ई रिक्शा पलटने से दो रसियन श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हे राहगीर की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार देकर घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। मंगलवार को रसियन श्रद्धालु भक्त अरचम (32) पुत्र जुकोवा, जरीना (37) निवासी साइबेरिया (रूस) गोवर्धन में कृष्ण भक्ति के लिए आए थे। वह ई रिक्शा में सवार होकर चंद्र सरोवर की ओर से गोवर्धन आ रहे थे। इसी दौरान सौंख मार्ग स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के समीप ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। रसियन भक्त ई रिक्शा के नीचे दबने से घायल हो गए। ई रिक्शा चालक फरार हो गया। सड़क किनारे पड़े घायलों को राहगीर ने उठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बीएस सिसोदिया के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार देकर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।