Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पृथ्वी पर प्रदूषण व प्राणियों का अस्तित्व बचाने को पर्यावरण संरक्षण आवश्यकः संजय राणा

पृथ्वी पर प्रदूषण व प्राणियों का अस्तित्व बचाने को पर्यावरण संरक्षण आवश्यकः संजय राणा

सहारनपुर। लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन रजि० सहारनपुर शाखा द्वारा ‘पर्यावरण प्रदूषण से मानव जीवन पर मंडराता खतरा, कारण एवं निवारण’ विषय पर आयोजित नार में वक्ताओं ने कहा कि पृथ्वी को विनाश से बचाने के लिए हमें स्वयं मिलकर पर्यावरण को बचाना होगा, तभी प्राणियों का अस्तित्व पृथ्वी पर बचेगा।
सहारनपुर के अम्बाला रोड स्थित होटल स्काई लार्क में आयोजित सेमिनार / सम्मान समारोह में बोलते हुए मुख्य वक्ता बागपत से आये पर्यावरणविद् एवं एनवायरमेन्ट एण्ड सोशल रिसर्च आर्गेनाईजेशन के निदेशक संजय राणा ने पृथ्वी पर जीव की उत्पत्ति से लेकर वर्तमान समय तक के पर्यावरण पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पर्यावरण का प्रदूषण भयंकर स्थिति में पहुंच चुका है, यदि शीघ्र ही इसके लिए सामूहिक प्रयास न किया गया तो सम्पूर्ण विनाश होना तय है।
नगर निगम सहारनपुर के महापौर डा० अजय सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार से दिन प्रतिदिन पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है, उससे सम्पूर्ण सृष्टि का अस्तित्व खतरे में है। इसके लिए सभी को सामूहिक एवं व्यक्तिगत रूप से पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रयास करने होंगे। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि जब हम प्रकृति द्वारा उपलब्ध कराये गये संसाधनों का उपभोग कर रहे है तो प्रकृति का संरक्षण करना भी हमारा दायित्व है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से पौधा रोपण करने के साथ ही उसका संरक्षण करने का भी आह्वान किया। प्रकृति कुंज के आचार्य एवं पर्यावरणविद् राजेन्द्र अटल का कहना था कि हम सभी छोटे-छोटे प्रयास करके भी पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारी मात्रा में रसायन युक्त कीटनाशकों के निरंतर प्रयोग से हमारी जमीन भी प्रदूषित हो रही है। इस पर हमें गहन चिंतन करना होगा। पाँव धोई समिति के सदस्य एडवोकेट अमीर खान ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने की पहल हमे स्वयं से करनी होगी, तभी सकारात्मक परिणाम सामने आयेंगे। पूर्व पुलिस महानिरीक्षक ओ पी सागर ने कहा कि मानव स्वार्थवश प्रकृति का अत्याधिक दोहन कर रहा है, जिससे पृथ्वी से तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है तथा वायु मण्डल की ओजोन परत नष्ट हो रही है। यदि जल्दी ही पर्यावरण संरक्षण के उपाय नहीं किये गये तो दुनिया में हाहाकार मच जायेगा। एसडीएम बिजनौर मांगेराम चौहान ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाकर ही हम भावी पीढ़ी का जीवन सुरक्षित कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य योगेश दहिया ने कहा कि फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए जब रसायनों का अत्यधिक प्रयोग किया जाता है तो उत्पादन की मात्रा तो बढ़ती है, लेकिन उत्पाद की गुणवत्ता घट जाती है। साथ ही रसायनों का प्रयोग जमीन को भी बंजर बनाता है। इण्डियन हर्ब्स के निदेशक सुधाकर अग्रवाल ने सभी नागरिकों से पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देने का आहवान किया। सी आई एस सहारनपुर के अध्यक्ष रविन्द्र मिगलानी ने कहा कि वैज्ञानिकों एवं सरकारों को ऐसे उपाय खोजने होंगे, जिससे कि उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ ही पर्यावरण भी स्वच्छ बना रहे। जैन समाज के अध्यक्ष एवं सिविल डिफेन्स के चीफ वार्डन राजेश जैन ने अपने संक्षिप्त सम्बोधन में कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए जो भी उपाय किये जा सकते हैं, वे हमें स्वयं से प्रारम्भ करने होंगे। हम सबको पौधरोपण के साथ ही उनके संरक्षण का भी दायित्व उठाना होगा। सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने की जिम्मेदारी सरकारों के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की भी है। हमें सरकारी प्रयासों के भरोसे न रहकर प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देना होगा, तभी हम पृथ्वी को विनाश से बचा सकते हैं। उक्त वक्ताओं के अलावा एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष खुर्शीद आलम, शैलेन्द्र जैन (करनाल), ब्रहम कुमारी बहन नैन्सी, डा० रवि शरन शर्मा ने भी अपने विचार प्रकट किये। कार्यक्रम में काफी संख्या में विभिन्न किस्मों के पौधे भी वितरित किये गये। इस अवसर पर लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष खुर्शीद आलम, बागपत इकाई के जिलाध्यक्ष विश्व बंधु शास्त्री, वन्दना अवस्थी, कदम सिंह, जितेन्द्र वर्मा, विजय आनन्द वर्मा, रवि शर्मा, संजय पाण्डे, हरेन्द्र मलिक, साजिद खान, अमित गोयल, तस्लीम आलम, सादिक चौधरी, अमित सिंघल, रविन्द्र राणा, रामकुमार कश्यप, अनिल भाटिया, स० राजेन्द्र सिंह, युसूफ त्यागी, अखिलेश कुमार सिंह, मौ० फईम, पंकज कुमार जनोद, पवन शर्मा, स० पलविन्दर सिंह, प्रभाकर पाण्डे, डा० रविन्द्र सिंह जादौन, श्याम कुमार सैनी, मुकेश शर्मा एडवोकेट, श्रीमती माधवी शर्मा, सर्विष्ठ गुप्ता, अनीस सिद्दकी, सुरेश कुमार, एडवोकेट अमीर खान, संजय राणा, पार्षद ज्योति अग्रवाल, कु० छवि, भूपेन्द्र शर्मा, राजकुमार धनकर, रमेश चन्द छबीला, अशोक शर्मा, रवि बक्शी, रेलवे रोड पुलिस चौकी प्रभारी शीशपाल सिंह, विपिन कौशिक, चन्द्र प्रकाश बूढ़ा कोटी, गुरप्रीत बब्बर, इन्तखाब आजाद, डा० रवि शरण शर्मा, रजत मित्तल, रवि गुप्ता, राजकुमार सैनी, सी आई एस सहारनपुर के संजय कपूर, रवि टण्डन, संजय गुप्ता, अमित चौधरी, स एच एस चढढा, सुनील कुमार, ललतेश उपाध्याय, पंकज गर्ग आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुषमा बजाज, मुकेश गुप्ता, विनोद बागला, महेश अग्रवाल, एस०एम० वासिल, एडवोकेट साजिद सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सतीश शाह एवं जे एम गांधी ने संयुक्त रूप से किया।