Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सवर्ण महासभा ने मनाया क्रांतिकारी मंगल पाण्डे का जन्मोत्सव

सवर्ण महासभा ने मनाया क्रांतिकारी मंगल पाण्डे का जन्मोत्सव

फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा द्वारा प्रथम क्रांतिकारी मंगल पाण्डे का जन्मोत्सव नगर निगम के जलकल विभाग में मंगल पाण्डे की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक एवं माल्यार्पण कर मनाया गया।
बुधवार को भारतीय सवर्ण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय के नेतृत्व में क्रांतिकारी मंगल पाण्डे का जन्मोत्सव नगर निगम के जलकल विभाग में मंगल पाण्डे की प्रतिमा दुग्धाभिषेक कर मनाया गया। इस अवसर महापौर कामिनी राठौर व भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा शहीद मंगल पाण्डे के बलिदान दिवस को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले बिगुल फूंका था। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आज के युवा पीड़ी क्रांतिकारी मंगल पांडे के आदर्शाे पर चलकर उनके बताए गए मार्ग पर चले। ऐसे देश भक्तों के कारण आज हम लोग चौन की सांस ले रहे है। प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा कि मंगल पांडे का जन्म 19 जुलाई 1827 को उ.प्र. के बलिया जिले के नागवा गांव में ब्राहमण परिवार में हुआ था। बाल अवस्था से ही उन्हें देश के प्रति प्रेम था। आगे चलकर अंग्रेजों की सेना में एक सिपाही के रूप में कार्य किया। जब उनको पता चला कि अपने देश के लोगों पर अंग्रेज अत्याचार कर रहे तो उनसे देखा नहीं गया और उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का ऐलान कर दिया। जिससे अंग्रेजो को देश छोड़कर भागना पडा। इस दौरान पं. अशोक शर्मा, पूनम शर्मा, विजय शर्मा, सुनील मिश्रा, नीटू शर्मा, शैलेन्द्र शुक्ला, दिनेश जादौन, पवन शर्मा, बौबी पचौरी, संदीप शर्मा, सनी भटनागर, अनिल सारस्वत, निंकुज शुक्ला, कन्हैया तिवारी आदि मौजूद रहे।