Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विधायक ने जन सम्पर्क के दौरान किया सरकारी योजनाओं का बखान

विधायक ने जन सम्पर्क के दौरान किया सरकारी योजनाओं का बखान

कानपुर। गोविंद नगर विधानसभा के भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने घर घर जाकर जन सम्पर्क किया। विधायक ने बताया कि रतनलाल नगर में घर – घर जाकर सामाजिक जीवन में काम करने वाले सुभाष सचान, डॉ आर के गुप्ता, डॉ रोहित मिश्रा, डॉ जेएस सचान, मुकेश कुमार, उत्कर्ष निगम, बलराम सिंह यादव, विनोद दीक्षित, प्रेम शंकर सचान, शैलेंद्र पांडे से मुलाकात कर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया है।
विधायक ने बताया कि गरीबों और वंचितों का सम्मान, किसानों का कल्याण, नारी शक्ति के लिए नई गति, भारत की अमृत पीढ़ी को सशक्त करना, मध्यम वर्ग के लिए जीवन में सुगमता, सभी के लिए सस्ती पहुंच के भीतर स्वास्थ्य सुविधाएं, राष्ट्र प्रथम विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत वैश्विक आर्थिक महाशक्ति, व्यापार करने में सुगमता, इन्फ्राट्रक्चर की गति और मानक, भारत का स्थायी तकनीकी कौशल, पूर्वाेत्तर विकास का इंजन, हमारी सांस्कृतिक विरासत, प्रोपेलिंग लाइफ पर्यावरण स्थिरता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया है।यह जानकारी देते हुए विपिन दुबे ने बताया जन सम्पर्क अभियान में मुख्य रूप से नगर पार्षद दीपक सिंह, पार्षद नीरज गुप्ता, सुमित पावा, विक्रांत चौहान, पिंटू अवस्थी, डॉ वीके ओमर रहे।