Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डीएम के नेतृत्व में सीडीओ ने व्यापार मंडल चौहान गुट की टीम को डेयरी प्रशिक्षण हेतु नई दिल्ली भेजा

डीएम के नेतृत्व में सीडीओ ने व्यापार मंडल चौहान गुट की टीम को डेयरी प्रशिक्षण हेतु नई दिल्ली भेजा

रायबरेली। राष्ट्रीय सहकारी शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र में हिस्सा लेने के लिए जनपद रायबरेली से जिला अधिकारी के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने व्यापारियों की एक टीम नई दिल्ली के लिए कल शाम रवाना किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट से छः सदस्यों की टीम कल देर शाम रायबरेली रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी.सी. सिंह चौहान सहित सूची अध्यक्ष कृष्ण कुमार, सचिव शिवशंकर, महिला जिलाध्यक्ष बबीता वर्मा, जिला सचिव महेश मिश्रा व जिला संगठन मंत्री डीके सिंह राणा इस टीम में शामिल रहे। सरकार की ओर से इन सभी व्यापारी बंधुओं को एनसीईवाई के गेस्ट हाउस में रुकने की व्यवस्था की गई है। डेरी प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम 24 जुलाई से 26 तक आयोजित होगा। चौहान गुट के प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि डेयरी प्रशिक्षण का कार्यक्रम नई दिल्ली में राष्ट्रीय सहकारी शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र 3 सिरि इंस्टीट्यूशनल एरिया अगस्त क्रांति मार्ग नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश भर से व्यापारी बंधुओं को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जनपद रायबरेली से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान सहित उनके अन्य पदाधिकारी सदस्यों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया। जिला महामंत्री मोहम्मद उमर सहित प्रदेश मीडिया प्रभारी एस.के सोनी व अन्य पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन से खुशी के साथ व्यापार मंडल चौहान गुट की 6 सदस्यों की टीम को रवाना किया।