Saturday, April 19, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाढ़ पीडितों के लिए कलेक्ट्रेट पर आज कांग्रेसी करेंगे प्रदर्शन

बाढ़ पीडितों के लिए कलेक्ट्रेट पर आज कांग्रेसी करेंगे प्रदर्शन

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर 24 जुलाई को 11 बजे जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि यमुना में जल वृद्धि के कारण नगर निगम मथुरा वृंदावन तथा मथुरा जनपद में तहसील मांट, तहसील सदर और तहसील महावन के दर्जनों गांव जलमग्न हो गए हैं। मकान गिर गए हैं तथा हजारों मकानों में जलभराव के कारण दरारें आ गई हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपा की योगी सरकार द्वारा खाद्य सामग्री, शुद्ध पानी के पीने तथा रहने की कोई व्यवस्था नहीं है। बीमारियों से बचाव की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। बाढ़ पीड़ित बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग केवल कागजी खानापूर्ति कर रहा है। सरकारी पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है। भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर जुटेंगे। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। रविवार को उन्होंने बलदेव क्षेत्र में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को जाना उन्होंने कहा है कि बाढ़ पीड़ितों का महामारी जैसा हाल हो गया है। बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने के बाद स्थानीय कांग्रेसी जनों की एक आवश्यक बैठक बलदेव में की गई।