Monday, July 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अक्षय पात्र की पहली सामुदायिक रसोई का हुआ शुभारंभ

अक्षय पात्र की पहली सामुदायिक रसोई का हुआ शुभारंभ

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। सतत् विकास के लक्ष्यों को बढ़ावा देने वाली संस्था अक्षय पात्र फाउंडेशन की पहली सामुदायिक एवं 67वीं केन्द्रीयकृत रसोई घर का उद्घाटन रविवार को बरसाना क्षेत्र के आजनौख ग्राम में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हेमा मलिनी ने कहा कि अक्षय पात्र के माध्यम महिलाओं द्वारा संचालित यह प्रकल्प महिला सशक्तिकरण के नवीन कीर्तमान स्थापित करेंगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद हेमा मलिनी, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, वरिष्ठ साहित्यकार प्रदीप पंडित, अक्षय पात्र के उपाध्यक्ष चंचला पति दास एवं अक्षय पात्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और ट्रस्टी भरतर्षभ दास के द्वारा श्री श्री राधा वृंदावन चंद्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। रसोई में भोजन को पकाने में स्थानीय समुदाय की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी होगी। संस्था द्वारा इस रसोई से 50 गांवों के 97 परिषदीय विद्यालयों के 10 हजार छात्रों तक गरमा गरम एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ट्रस्टी भरतर्षभ दास ने बताया कि इस रसोई के साथ ही बरसाना में एक सामुदायिक भवन का भी निर्माण किया जा रहा है। इस सामुदायिक भवन का प्रयोग स्टाफ और आसपास के समुदायों के लिए प्रशिक्षण सत्रों के आयोजनों के लिए किया जायेगा। अक्षय पात्र के इस नए रसोई घर में दूषित जल के उपचार हेतु एटीपी का निर्माण कराया गया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह, आरपी सिंह, बरसाना पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मुदिता शर्मा, भाजपा के महामंत्री प्रेम श्रोत्रिय, चेयरमैन प्रतिनिधि पदम सिंह फौजी, अक्षय पात्र के ऑपरेशन हेड सुरेश्वर दास, गोविन्द दत्त दास, हंसिका सिंह, निधि सिंह सहित नजदीक के सभी गांवों के प्रधान उपस्थित रहे।