Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पति ने पत्नी को चाकू प्रहार कर किया घायल

पति ने पत्नी को चाकू प्रहार कर किया घायल

मायके जाने को लेकर हुआ था विवाद
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। रक्षाबंधन पर्व पर अपने मायके आयी पत्नी पर बीती रात्रि को सोते समय उसके ही पति ने चाकू प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को गम्भीर हालत में आगरा ले जाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हसायन क्षेत्र के गांव धाधऊ निवासी गिर्राज की पुत्री सोनम की शादी करीब 2 वर्ष पूर्व सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बांधनू निवासी बनी सिंह पुत्र महावीर सिंह से हुई थी। सोनम रक्षाबंधन पर अपने मायके आयी थी तथा उसकी अपने पति से एक-दो दिन में आने को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। आरोप है कि बीती रात्रि को सोनम पर सोते वक्त उसके पति ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया और उसके साथ मारपीट कर व उसे लहूलुहान कर फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल थाना पुलिस पहुंच गई तथा घायल महिला को उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया जहां से उसे रैफर कर दिया गया।
घटना के सम्बंध में एसओ सहपऊ अवधेश कुमार ने बताया कि विवाहिता पर रात्रि को सोते वक्त उसके पति ने चाकू से हमला बोलकर उसे घायल कर दिया और फरार हो गया। आरोपी पति के खिलाफ पीडिता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।