Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस ने 24 घंटे में खोज निकाला 10 वर्षीय बच्चा

पुलिस ने 24 घंटे में खोज निकाला 10 वर्षीय बच्चा

धाता, फतेहपुर। धाता पुलिस द्वारा घर से बिना बताए लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे को मात्र 24 घंटे के अंदर खोजकर सकुशल परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
कस्बे के गलेहरा निवासी लोक सिंह पुत्र खिस्सू सिंह ने सूचना दी कि उनका पुत्र लोक सिंह उम्र 10 वर्ष घर से मंदिर जाने की कहकर गया था। वह अभी तक वापस नहीं आया है। सभी रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिला है। थाना धाता पुलिस ने सूचना के आधार पर तुंरत नंबर को ट्रेस किया तो लोकेशन गंगा घाट कङाधाम कौशाम्बी मिला थानाध्यक्ष वृंदावन राय के तत्परता के कारण कुछ देर मे ही पुलिस ने बच्चा सुपुर्द कर दिया। बच्चे को मिलते ही परिजनों में धाता पुलिस के कार्यों को सराहा।