Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी

अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी का ध्येय लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि उनको पूरी उम्मीद है कि सर्वाेच्च न्यायलय जल्द ही हमारे पक्ष में बैज्ञानिक सर्वे का फैसला देगा। आज श्री कृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह आदि मुकदमा की पैरवी देश के सर्वाेच्च न्यायालय नई दिल्ली में जोरो पर की जा रहीं है। सर्वाेच्च न्यायालय ने तीन सप्ताह में इलाहबाद हाईकोर्ट से केस की सभी जानकारी मांगी है। न्यायालय ने यह भी कहा कि हम कोई स्टे नहीं देंगे, हम इस मामले की जल्द से जल्द सुनवाई चाहते हैं, श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट अपनी ओर से तीन सप्ताह से पहले ही अपना जवाब पेश कर देगी।
उन्होंने यह भी बताया कि हिन्दुओ को संगठित करने के लिये श्री कृष्ण सेना और राधा वाहिनी का गठन देश के 27 राज्यों में किया जा रहा है इसमें यू पी, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब एवं हरियाणा के जिलों में गठन हो चुका है अन्य स्थानों पर किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 28 एवं 29 अक्टूबर 2023 को हरिद्वार में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति हेतु एक विराट सन्त सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा ह,ै जिसमे प्रथम दिन सम्पूर्ण देश से लगभग 2500-3000 कार्यकर्त्ता तथा पदाधिकारी एवं दूसरे दिन लगभग 500 सन्त भाग लेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राकेश त्यागी, ट्रस्ट के सदस्य मोहित मालिक, बृज प्रान्त उपाध्यक्ष रोहित एवं श्री कृष्ण सेना के केंद्रीय संयोजक धनंजय भारद्वाज उपस्थित थे।