Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर आयुक्त ने दो वार्डो का किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था मिली खराब

नगर आयुक्त ने दो वार्डो का किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था मिली खराब

फिरोजाबाद। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने दो वार्डो औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त को सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली। उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्रीय इस्पेक्टर और सुपरवाइजरों के वेतन रोकने के निर्देश जेडएसओ को दिए। शुक्रवार सुबह सात बजे नगर आयुक्त घनश्याम मीणा अधिकारियों के संग वार्ड संख्या 63 के छपरिया क्षेत्र में पहुंचे। जहॉ उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्हें समूचे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली। इसके अलावा नालियों में फ्लोंिटंग पाई गई एवं लार्वा भी मिला। क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे मिले। वहीं खाली प्लाटों में गंदगी व जलभराव मिला। क्षेत्रीय सफाई नायक द्वारा नियमित रूप से सफाई कार्य भी नहीं कराया जा रहा और ना ही नालियों एवं एंटी लार्वा दवा एवं पाइरीथ्रम का छिड़काव नहीं किया जा रहा था। इसके बाद नगर आयुक्त ने वार्ड सं. 56 के उर्दू नगर का निरीक्षण किया। वहॉ पर सफाई व्यवस्था संतोष जनक नहीं मिली। नगर आयुक्त ने जेडएसओ संदीप भार्गव को दोनो ही वार्डो में तैनात इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह और शैलेन्द्र सिंह के अलावा दोनो क्षेत्रीय सुपरवाइजरों के वेतन रोकने के आदेश जारी किए। साथ ही क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने को कहा। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी अरविंद भारती के अलावा क्षेत्रीय पार्षद रिजवान मंसूरी मौजूद रहे।