Saturday, April 19, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनता उद्योग व्यापार मंडल का हुआ विस्तार, सौंपी जिम्मेदारी

जनता उद्योग व्यापार मंडल का हुआ विस्तार, सौंपी जिम्मेदारी

फिरोजाबाद। शनिवार को जनता उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें जनता उद्योग व्यापार मंडल का महासचिव चॉद कुरैशी, उपाध्यक्ष अजम यादव, सचिव अशोक श्रोती, शकील भाई, मोहम्मद मुरसलीन, मीडिया प्रभारी श्यामतरण यादव, प्रचार मंत्री ओमवीर यादव, संगठन मंत्री छोटे को बनाया है। साथ ही रामगढ बाजार समिति का अध्यक्ष मोहम्मद अनवर, नालबंद चौराहा बाजार कमेटी का अध्यक्ष सोनू को मनोनीत किया है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों को एकजुट कर संगठन को मजबूत करने का काम किया जायेगा। इस दौरान सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।