Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर

रसूलाबाद, कानपुर देहात। सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को मानहानि केस में 2 साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद में उन्हें संसद में अयोग्य घोषित किया गया था और उनकी सदस्यता चली गई थी। जिसके बाद सर्वाेच्च न्यायालय ने दोष सिद्धि के आदेश पर रोक लगा दी। जिसके बाद उत्साहित कांग्रेसियों ने मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई। कस्बे के झींझक रोड तिराहा पर कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आनंद बाबू द्विवेदी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया। कांग्रेस नेता आनंद बाबू द्विवेदी ने बताया कि आज भी लोगों को न्यायालय पर विश्वास है। न्यायालय ने वह किया जो सही है। भाजपा की नीतियां कैसी हैं वह आज पूरे देश की जनता जान चुकी है। न्यायालय का यह निर्णय भारत की राजनीति में एक बड़ा पड़ाव साबित होगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से अंजार सिद्दीकी, तीरन सिंह नैयर, मनोरमा संखवार, अन्नू सिद्दीकी, आशुतोष पाठक सलोने, कृष्ण कांत द्विवेदी, साबिर, लल्ला मंसूरी, अभिषेक शर्मा, शुभम दुबे, इखलाक खान, विवेक यादव, आसिफ खान, धरम वीर, इनायत खान सहित कई कांग्रेसी उपस्थित रहे।