Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समाजसेवियों को सम्मानित करेगी भाजपा

समाजसेवियों को सम्मानित करेगी भाजपा

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में स्थानीय भाजपा कार्यालय स्थित मुरसान रोड ओढपुरा पर 13 अगस्त को जनपद में समाज सेवा व धार्मिक सेवा से जुडे विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों का एक सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुए सेवा सहयोगी संगम सम्मेलन के संयोजक रामवीर सिंह भैयाजी ने बताया कि उक्त सम्मेलन में विभिन्न स्वयंसेवी व सामाजिक संगठनों से जुडे हुए महानुभावों को उस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित कर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानव वाद के चिन्तन पर विस्तार से प्रकाश डाला जायेगा। कार्यक्रम में आमंत्रित स्वयंसेवी सामाजिक समाजसेवी महानुभावों को उनके विचारों व चिंतन से प्रेरित करने का आव्हान किया जायेगा। साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा। कार्यक्रम का शीर्षक सेवा सहयोगी संगम के नाम से आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि आमंत्रित समाजसेवी महानुभावों को उनके द्वारा समाज में किये जा रहे निःस्वार्थ सेवा कार्यों के लिए उनका सम्मान किया जायेगा जिससे कार्यक्रम से प्रेरित होकर अन्य महानुभाव भी समाज सेवा के लिए प्रेरित हों। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री श्री रामवीर सिंह भैयाजी हैं वहीं उनके साथ सह संयोजक द्वय भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनीत आर्य व भाजपा के जिला सम्पर्क प्रमुख क्रमल कुमार वाष्र्णेय हैं।