Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय चौ. भूप सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय चौ. भूप सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

रसूलाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को रसूलाबाद ब्लाक के विजयपुर नैला गांव में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां स्वतंत्रता सेनानी स्व. भूप सिंह को वीर पुरुष के रूप में श्रद्धांजली दी गई एवं स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित पुष्पेंद्र सिंह यादव को सम्मानित किया गया। देश की रक्षा के लिए जिन अमर सपूतों ने अपनी जान कुर्बान कर दी। आज हम इन्ही बलिदानियों के दम पर घरों में सुरक्षित हैं। हमें ऐसे बलिदानियों को कभी भूलना नही चाहिए, ऐसे ही बलिदानी स्व. चौ भूप सिंह यादव थे। जिन्होने आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। अंग्रेजों का ड़टकर मुकाबला किया और कई वर्ष जेल भी काटी, यें बातें स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र आश्रित पुष्पेंद्र सिंह यादव एडवोकेट ने कही। कार्यक्रम में वीर पुरुष के रूप में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय चौधरी भूप सिंह का नाम शिलापट में दर्ज किया गया। प्रधान रोशन लाल एवं सचिव कमलेश राना द्वारा कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने गाँव के तमाम वरिष्ठ जन प्रबुद्ध जन लोगों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में ग्राम सभा के सभी चुने हुए ग्राम पंचायत सदस्यों का स्वागत किया गया। इस मौके पर दशरथ सिंह, विजयपुर प्राथमिक विधालय का समस्त स्टाफ और बच्चे मौजूद थे। गांव के वरिष्ठजनों द्वारा चौधरी भूप सिंह के बारे में लोगों को बताया गया कि किस तरह से उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और कई वर्ष की जेल में व्यतीत किए थे। गाँव की मिटटी को कलश में भर कर देश की माटी कार्यक्रम के तहत इसे आगे भेजा गया। इस दौरान गांव के लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी द्वार और सड़क का नाम चौ. भूप सिंह यादव के नाम रखने की मांग की। कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधि के तौर पर जिला पंचायत सदस्य अंकित सिंह यादव भी मौजूद थे।