Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सिद्ध श्री पीपल वाले महादेव मंदिर पर महाआरती का हुआ आयोजन

सिद्ध श्री पीपल वाले महादेव मंदिर पर महाआरती का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। सिद्ध श्री पीपल वाले महादेव रामलीला मंदिर लेबर कॉलोनी पर महाआरती का आयोजन किया गया। साथ ही भोलेनाथ का छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। इस अवसर पर मंदिर महंत रमेश आनंद गिरी द्वारा अधिक मास का महत्व बताया गया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का यह सौभाग्य है कि अधिक मास श्रावण महीने में पड़ा है। इस महीने में भोलेनाथ की विशेष कृपा रहती है। इसमें भोलेनाथ की अधिक पूजा की जाए और अधिक मास में दान का भी अधिक महत्व है। महाआरती के समय काफी संख्या में मंदिर पर श्रद्धालु मौजूद रहे।कार्यक्रम में महापौर कामिनी राठौर, महानगर अध्यक्ष भाजपा राकेश शंखवार, श्रीनिवास शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, पंकज भारद्वाज, लक्ष्मीकांत शुक्ला, अनिल यादव, मुकेश शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, जेपी शर्मा, मधुरिमा वशिष्ट, मीरा गुप्ता, मंजू भारद्वाज, सुधा भारद्वाज, ओमलता, कमलेश गुप्ता, गीता शर्मा आदि मौजूद रहे।