Wednesday, May 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बागपत के पूर्व सैनिकों को नहीं होने दी जाएगी कोई समस्याः जिलाधिकारी

बागपत के पूर्व सैनिकों को नहीं होने दी जाएगी कोई समस्याः जिलाधिकारी

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के कलेक्ट्रेट में आयोजित पूर्व सैनिकों की बैठक में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज जिला सैनिक बन्धु की बैठक की। उन्होंने उनसे परिचय करने के साथ ही आश्वासन दिया कि पूर्व सैनिकों को कोई समस्या नही होने दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा सैनिक ने अपना जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित किया है। सैनिक का मान सम्मान हमारे लिए सर्वाेपरि है। उन्होंने कहा कि सैनिकों को जिस क्षेत्र में जो कोटा मिला है उसका सम्मान किया जाए। किसी भी सैनिक को अनावश्यक रूप से किसी तरह से परेशान ना किया जाए। सैनिक क्षेत्र के लिए एक रोल मॉडल होता है। सैनिकों ने जो समस्याएं बताई उनका जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल निस्तारण कराया। जिस पर सैनिकों ने बहुत प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी अरुण सिन्हा, पुलिस क्षेत्राधिकारी क्राइम हरीश भदौरिया, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मेजर संजय श्रीवास्तव, जिला भूतपूर्व सैनिक समिति के उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।