Wednesday, May 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा सरकार में ना रोजगार, ना आरक्षण की गारंटीः रामगोपाल

भाजपा सरकार में ना रोजगार, ना आरक्षण की गारंटीः रामगोपाल

⇒वृंदावन में आयोजित सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे प्रो. राम गोपाल यादव
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। भाजपा सरकार में ना रोजगार, ना आरक्षण की गारंटी है। देश के मौजूदा हालात से हर कोई परेशान है। बेरोजगारी चरम पर है। सरकार की मानसिकता आरक्षण खत्म करने की है। सरकार ने नौकरी देना बंद कर दिया है। इसके बाद आउटसोर्सिंग भर्ती हो रही है। आउटसोर्सिंग में न आरक्षण, न नौकरी की गारंटी है। सपा ने अपने कार्यकाल में अध्यापकों को रेगुलर किया था। वह भी हटा दिए गए। प्रदेश में हर दिन लूट, हत्या की घटनाएं हो रही है। लेकिन कहा जा रहा है कि अपराध खत्म हो गया है। बहुत घटनाएं ऐसी होती है। जिसमें भाजपा के लोग अधिकारी को पीटते हैं। इस सरकार में न लोगों को सम्मान मिल रहा, न रोजी रोटी और न ही जीवन सुरक्षित है। ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव ने कहीं। राम गोपाल यादव मंगलवार को वृंदावन में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए आये हुए थे। सम्मेलन में ब्रज क्षेत्र की 12 लोकसभा सीट के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी शामिल हुए। रामगोपाल यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आगे होने वाले पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा हार रही है। चंद्रयान कल शाम को उतरेगा। इसके चलते स्कूलों को शाम को खोला जाएगा। बच्चों को लैंडिंग दिखाई जाएगी। लेकिन लैंडिंग नहीं दिखाई जाएगी, बल्कि बच्चों को प्रधानमंत्री को सुनेंगे। हिटलर का प्रचार मंत्री को करना काम था। सौ में से एक झूठ को सच साबित करना। यही हाल है इनका यह सौ फीसदी झूठ बोलते हैं। आज जो बोल गए कल क्या बोलेंगे पता नहीं। हर बार नए जुमले आते हैं। सरकार के जो काम होते हैं वह काम नहीं करते। इनका काम सत्ता में बने रहना है। चाहे देश गर्त में जाए। वही, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि संगठन अनुशासन के बिना नहीं चलता। सपा ही भारत का भविष्य है। सपा की सदस्यता का मतलब जीवन बीमा है।