Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य आश्रम में किया यज्ञ

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य आश्रम में किया यज्ञ

मथुरा। गोवर्धन स्थित श्री आद्य शंकराचार्य आश्रम में जगद्गुरु अधोक्षजानंद देवतीर्थ जी महाराज इस समय चातुर्मास व्रत का अनुष्ठान कर रहे हैं। इस वर्ष के चातुर्मास में पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) भी था, इसलिए आश्रम में विशेष अनुष्ठान सम्पन्न हुए, जिनका क्रम चातुर्मास की अवधि तक जारी रहेगा। सभी अनुष्ठान जगन्नाथ पुरी, काशी और मथुरा-वृंदावन के विद्वान आचार्यों द्वारा सम्पन्न कराया जा रहा है। राज्यसभा सांसद, हरियाणा राज्य के भाजपा प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने गोवर्धन स्थित श्री आद्य शंकराचार्य आश्रम में आज यज्ञ, पूजन व रुद्राभिषेक कर गोवर्धन पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देवतीर्थ जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। बिप्लब कुमार देब ने इस दौरान श्री आद्य शंकराचार्य भगवान की चरण पादुका का पूजन और गोवर्धन मठ के पूर्व शंकराचार्य स्वामी श्री निरंजन देव तीर्थ जी के चित्र पर माल्यार्पण भी किया। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देवतीर्थ जी महाराज से उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। इसी तरह त्रिपुरा विधानसभा के उपाध्यक्ष राम प्रसाद पाल, अरुणाचल सरकार के कृषि एवं वागवानी मंत्री तागे ताकी अपनी धर्मपत्नी श्रीमती तांगे यासुन के साथ आश्रम पहुंचकर अनुष्ठान में भाग लिया। अरुणाचल सरकार के ही शिक्षामंत्री तवा तेदिर और अरुणाचल सरकार में गृह विभाग के सलाहकार व विधायक न्यामार कार्बाक ने भी अनुष्ठान में भाग लेकर शंकराचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

⇒ ‘‘जन सामना’’ वेब न्यूज पोर्टल पर प्रसारित सामग्री जैसे – विज्ञापन, लेख, विचार अथवा समाचार के बारे में अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं अथवा कोई सामग्री आपत्तिजनक प्रतीत हो रही है, तो आप मोबाइल न0 – 9935969202 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं। ई-मेल jansaamna@gmail.com के माध्यम से अपनी राय भेज सकते हैं। यथोचित संशोधन / पुनः सम्पादन बिना किसी हिचकिचाहट के किया जायेगा, क्योंकि हम ‘‘पत्रकारिता के आचरण के मानक’’ का पालन करने के लिये संकल्पवद्ध हैं। – सम्पादक