Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विश्व हिन्दू परिषद् का 59 वां स्थापना दिवस मनाया

विश्व हिन्दू परिषद् का 59 वां स्थापना दिवस मनाया

रायबरेली। विश्व हिन्दू परिषद् रायबरेली के तत्वावधान में शुक्रवार को विहिप के 59 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ब्लॉक (प्रखण्ड) डीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीजों को फल वितरण कर मनाया गया। प्रांत सह धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख दिनेश सिंह लोधी ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद विश्व भर में हिंदुओं का प्रतिनिधित्व करने वाला संगठन है, जिसकी स्थापना 1964 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मुम्बई में संदीपनी ऋषि के आश्रम में पूज्य संतों द्वारा हिन्दू मानबिंदुओं की रक्षा हेतु की गयी थी। स्थापना से लेकर निरन्तर विश्व हिन्दू परिषद अपने कार्याे में दृढ़ता के साथ तत्पर है, विहिप का स्थापना दिवस सम्पूर्ण राष्ट्र, प्रांत, जिले, प्रखण्ड एवं खण्ड स्तर पर मनाया जा रहा है।




विभाग धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख राम करन पाल ने बताया कि विहिप ने हिन्दूओ की आस्था के प्रति अनेकों आंदोलन किए है, आज भी प्रत्येक स्तर पर हिन्दू आस्था एवं विश्वास पर संगठन सदैव संघर्षशील है। बात चाहे धर्मांतरण, लव जिहाद, गाय, गंगा, मठ, मंदिरों सहित किसी भी विषय की हो। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष महेश विश्वकर्मा, राम बरन, अजय गुप्ता, रोहित द्विवेदी, आलोक तिवारी, अमर दीप शुक्ला आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।