Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » योगी गद्दी छोड़ो-गोरखपुर में गायें चराओ-कांग्रेस

योगी गद्दी छोड़ो-गोरखपुर में गायें चराओ-कांग्रेस

2017.08.17. 04 ssp news congressफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। बाबा राघवदास मेडीकल काॅलेज गोरखपुर में आक्सीजन बन्द होने के कारण 36 बच्चों की एक साथ मृत्यु होने एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व शिक्षा मंत्री सिद्धार्थनाथ द्वारा झूठा बयान देने के विरोध में फिरोजाबाद से पूर्व प्रदेश महासचिव कांग्रेस धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में धरने का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री योगी गद्दी छोड़ो, गोरखपुर में गायें चराओ के नारे लगाये गये।
जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि गोरखपुर की बच्चों की मृत्यु की घटना को लेकर प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर लखनऊ में प्रतिदिन हजारों नेताओं व कार्यकर्ता के साथ लखनऊ में धरना व गिरफ्तारी दे रहे हैं जब तक मृतक के बच्चों के परिजन को न्याय नहीं मिलता तब तक कांग्रेस आन्दोलन करती रहेगी। शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो गयी है। आये दिन पुलिस कर्मचारी पर हमला हो रहा है। भाजपा सरकार में गुण्डा राज कायम है। जोन 8 प्रवक्ता संदीप तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की बढ़त शुरू हो गयी। नगर निकाय की छह सीट छीन ली हैं। अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। संचालन सेवादल अध्यक्ष नुरूलहुदा लाला राईन गांधी ने किया। धरने को जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी संग सतीश चंद्र अग्रवाल, महेश मित्तल, आदेश यादव, उजमा गुप्ता, सुबूर अली, आमिर अली, बाबूराम निशंक, अनिल यादव, थान सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, अशोक दिवाकर, मौहम्मद सलीम, कुमरपाल, विपिन गुप्ता, शशी शर्मा, अशोक यादव, कुसुमलता कुलश्रेष्ठ आदि ने विचार व्यक्त किये।