Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस ने 850 पेटी अवैध शराब सहित तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 850 पेटी अवैध शराब सहित तस्कर को किया गिरफ्तार

2017.08.17. 05 ssp news sharabपंजाव से फिरोजाबाद में होती है अवैध शराब की सप्लाई
आगरा एसटीएफ मक्खनपुर पुलिस का रहा सराहनीय कार्य
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जनपद में अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पाण्डे द्वारा सभी थाना प्रभारियों / थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में गुरूवार की सुबह थानाध्यक्ष मक्खनपुर ध्यानसिंह की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब की 850 पेटी कीमत लगभग 20 लाख बरामद करते हुए एक अभियुक्त दबोच लिया गया।
उक्त घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक देहात महेन्द्र सिंह ने वार्ता के दौरान बताया कि एसटीएफ आगरा प्रभारी उ0नि0 दुष्यन्त तिवारी को मुखबिर द्वारा जानकारी दी गयी कि आगरा की ओर से कुछ लोग अवैध शराब लेकर आ रहे है। उसी दौरान जनपद का पुलिस बल सतर्क हो गया। थाना मक्खनपुर प्रभारी निरीक्षक ध्यानपाल सिंह को एक ट्रोला नम्बर आर जे 31-जीए- 4505 को देखा रोकने पर ट्रोला चालक वाहन को भगाने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबन्द करते हुए ट्रोला चालक को दबोच लिया गया। पकड़े गये चालक ने अपना नाम पंजाव प्रान्त के जिला फिरोजपुर थाना कालखुर्द निवासी कालियेवाला बलकरनसिंह पुत्र हरदीप सिंह बताया। पकड़े अभियुक्त ने बताया कि गाडी में लगभग 850 पेटी लगभग 81 सौ लीटर रोयल पटियाला विस्की जिसकी कीमत 20 लाख की बतायी गयी। पुलिस ने गाडी से दो अतिरिक्त नम्बर प्लेट भी बरामद की गयी। जिस पर पीबी- 03 एपी-2796, आर जे -31- जीए-4505 अंकित था। चालक ने बताया रास्ते में हम गाडी की नम्बर प्लेट को बदलते रहते है।