Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गांव में लगी नारी सशक्तिकरण चौपाल

गांव में लगी नारी सशक्तिकरण चौपाल

मथुरा। पानी गांव में नारी सशक्तिकरण व महिला पुलिस बीट को लेकर जमुनापार थाना पुलिस ने महिलाओं को जागरूक किया। बहन बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति व नारी सशक्तिकरण के चौथे चरण में महिला पुलिस बीट के तहत थाना जमुनापार के पानीगांव में हनुमान बगीची वायगीर अखाड़े पर नारी सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा और नारी सम्मान को लेकर थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा और महिला पुलिस ने पानीगांव के सैंकड़ों पुरुषों और महिलाओं के साथ बैठक आयोजित की। जिसमें पुलिस द्वारा महिलाओं को नारी शक्ति, नारी सम्मान और महिला बीट पुलिस को लेकर जागरूक किया गया। सभी महिलाओं को पुलिस मोबाइल शक्ति, महिला हेल्प डेस्क और महिला साइबर सेल के द्वारा तत्काल प्रभाव से मनचलों और छेड़छाड़ करने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाने और उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के बारे में अवगत कराया गया। वहीं पानी गांव में महिला पुलिस ने बहन बेटियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। तो वहीं महिलाओं को निराश्रित पेंशन योजना के बारे में भी अवगत कराया।