Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » श्रीमद् भागवत कथाः श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन

श्रीमद् भागवत कथाः श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन

ऊंचाहार, रायबरेलीः क्षेत्र के महेशीपुर गांव मजरे अरखा स्थित शिव मंदिर पर नव दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा विगत 15 अक्टूबर दिन रविवार से निरंतर चल रही है। इस नव दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा में अयोध्या से आए हुए कथा व्यास दिलीप तिवारी (पीयूष जी महाराज) के मुखारविंद से भक्त प्रतिदिन कथा का रसपान कर रहे हैं। कथा व्यास दिलीप तिवारी महाराज के द्वारा भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन किया गया, जिसे सुन श्रोता मंत्र मुग्ध हुए। भक्त और भगवान की परिभाषा को भी बताया और कहा कि भगवान अपने भक्त की मन की बात को भी जान लेते हैं, सच्चे मन से की गई प्रार्थना ईश्वर जरूर सुनता है। भगवान सिर्फ भाव के भूखे हैं। इसके साथ ही कथा व्यास के मुखारविंद से भक्ति संगीत को सुनकर श्रोता झूम उठे और वातावरण भक्तिमय हो उठा।
आयोजक डॉ० उमेश मौर्य ने बताया कि विगत 15 अक्टूबर रविवार को कलश यात्रा के साथ नव दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। अयोध्या से आए कथा व्यास दिलीप तिवारी (पीयूष जी महाराज) के मुखारविंद से सभी भक्त प्रतिदिन कथा का रसपान कर रहे हैं। कथा का समापन 24 अक्टूबर दिन मंगलवार को होगा, हवन पूजन के पश्चात , उसी दिन प्रसाद के रूप में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है। उक्त नवदिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में मुख्य यजमान डॉ टी एल मौर्य, डॉ डी  के मौर्य , विजय मौर्य , राजेश पांडे (पुजारी) एवं सहयोगी गण मिश्रीलाल मौर्य , मनीष मौर्य, अमृतलाल मौर्य , शिवराम गुप्ता हरिराम मौर्य कमलेश मौर्य भुल्लू मौर्य रवि मौर्य रंजीत मौर्य अंकुश मौर्य आशीष यादव डब्लू यादव दिनेश यादव गुड्डू यादव रामकृपाल मौर्य नागेंद्र यादव दीपू पांडे राम दुलारे मौर्य रिंकू सिंह विजय पांडे राजकुमार मौर्य , रामफल वर्मा , उमेश सरोज नीरज मौर्य धर्मेंद्र सरोज सुशील कुमार, अनिल सरोज चेतू सरोज विजय मौर्य सोनू पाल शिवम मौर्य वीरेंद्र मौर्य व सभी भक्तगण उपस्थित रहे।