Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विदेशी महिला से छेडछाड का आरोपी गिरफ्तार

विदेशी महिला से छेडछाड का आरोपी गिरफ्तार

मथुरा (श्याम बिहारी भार्गव )। पुलिस ने गुरुवार को विदेशी महिला से हुए छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की मुठभेड़ ग्राम भरतिया को जाने वाले रास्ते पर गौशाला से आगे खंडहर में हुई है। पुलिस की गोली लगने से घायल हुए आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके कब्जे से एक तमंचा, दो जिन्दा कारतूस तथा तीन खोखा कारतूस बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार आरोपी दिन मंे फल की चाट की ढकेल लगाता था और शाम से रात तक ई रिक्शा चलाता था। ई रिक्शा चालक महिलाओं को ई रिक्शा में बिठाकर छेडछाड करता था। इस की शिकायत पुलिस को भी लगातार मिल रही थीं लेकिन पुलिस इस तरह की हरकत करने वाले ई रिक्शा चालक तक पहुंच नहीं पा रही थी। गुरुवार को विदेशी महिला से छेडछाड की घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और ई रिक्शा चालक को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा।
थानाध्यक्ष जैंत अजय वर्मा के मुताबिक थाना जैंत पुलिस और रिवार्ड्स टीम ने मुठभेड़ के बाद राजेन्द्र पुत्र राजवीर निवासी मडिया ग्राम सिरसा खादर तहसील व थाना जेवर जिला गौतम बुद्ध नगर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त राजेन्द्र वृन्दावन क्षेत्र में दिन में खीरे का ठेला लगाता था और रात के समय तथा रात मे किराए का बैटरी रिक्शा चलाता था। पुलिस को इस तरह की शिकायतें मिल रहीं थीं कि वह महिला सवारियों के साथ अभद्र व्यवहार तथा छेड़खानी करता था। पुलिस को आरोपी की तलाश थी।
गुरुवार को विदेशी महिला के साथ हुई छेडछाड की घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और ग्राम भरतिया को जाने वाले रास्ते पर गौशाला से आगे खंडहर में अभियुक्त के होने की सूचना पर घेराबंदी की गई तथा 24 घंटे में मुठभेड़ के बाद आरोपी को दबोच लिया गया। इस संबंध में थाना जैंत पर अभियोग भी पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अलग अलग जनपदों से जानकारी की जा रही है।