Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गुरु माँ का पिक्षिका परिवर्तन समारोह संपन्न

गुरु माँ का पिक्षिका परिवर्तन समारोह संपन्न

फिरोजाबाद। दिगम्बर जैन चंद्रप्रभु जिनालय में चातुर्मास रत गुरु माँ दिव्य मती एवं गुरु माँ पुराण मती का भव्य पिक्षिका परिवर्तन समारोह भव्यता पूर्ण संपन्न हुआ। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु साक्षी बने। जो श्रद्धालु जिन्होंने गुरु माँ की पिछि को लिया और उनको नई पिच्छी भेंट की, उन्होंने अपनी मनुष्य योनि को धन्यवाद दिया।
सर्व प्रथम महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र जैन गप्पू, राजीव जैन रागी, महेन्द्र जैन गुल्ली, संभव प्रकाश जैन, अजय जैन, अनुज जैन तुलसी, अपूर्व जैन तथा अंकित जैन द्वारा गुरु माँ दिव्यमती एवं गुरु माँ पुराणमती को श्री फल भेंट कर समारोह स्थल तक ससम्मान लाया गया। निशा जैन, नीतू जैन, ममता जैन, सुधा जैन, निर्मला जैन, बिटिया जैन, रीता जैन, अन्नू जैन, सुनीता जैन, अनीता जैन, एवं संगीता जैन के सामूहिक मंगलाचारण के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ हुआ। चंद्रप्रभु भगवान के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन अशोक जैन लाले, ललितेश जैन, सतेंद्र जैन सोली, चंद्र प्रकाश जैन ने किया। तत्पश्चात श्रष्टि ग्रुप के बाल कलाकार प्रियंका, अलका, काजल, प्रीती एवं एवं कंचन द्वारा मनोहारी भक्ति नृत्य की प्रस्तुति डी गई। गुरु माँ को शास्त्र भेंट करने सौभाग्य ललितेश जैन दुर्गेश को मिला। तो वहीं गुरु माँ दिव्यमती को वस्त्र भेंट करने का सौभाग्य नविता जैन, अतुल जैन, शैलेश जैन, सुरेन्द्र कुमार एवं संजीव कुमार को प्राप्त हुआ। गुरु माँ पुराणमती को वस्त्र भेंट करने का सौभाग्य कमलेश जैन, अनीता जैन, जितेंद्र जैन, राजेश जैन, अनु जैन, सुनील जैन एवं सुमन जैन को प्राप्त हुआ और समारोह के अंत में प्रियंका ग्रुप की कलाकार डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया गया। पंकज जैन एलआईंसी परिवार ने गुरु माँ को नई पिक्षिका भेंट की। पुरानी पिक्षिका प्राप्त करने का सौभाग्य सुभाष चंद्र जैन को मिला। समारोह में अजय जैन एडवोकेट, प्रदीप जैन पीके, पंकज जैन, संभव प्रकाश जैन, पीयूष जैन, सौरभ जैन, यश जैन, दीपक जैन, राजीव जैन रागी, आदि अनेकों श्रद्धालु उपस्थित रहे।