Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सिलौटी में दिखी मां दुर्गा की छाप… पूजा-अचर्ना शुरू….!!!

सिलौटी में दिखी मां दुर्गा की छाप… पूजा-अचर्ना शुरू….!!!

2017.08.20. 03 ssp news durgaकानपुर, अर्पण कश्यप। हमारे देश में आस्था को प्रगाड़ रूप मिला हुआ है और यह आस्था देश के सभी धर्मों से जुड़ी है। समय समय पर चमत्कार की चर्चाएं भी आती रहतीं है और उनको काफी बल मिलता है। लेकिन जब धर्म या आस्था के नाम पर चमत्कार की चर्चाएं आती है तो इसके बाद तर्क-वितर्क और कुतर्क करने की बहस भी छिड़ जाती है। आस्था के नाम पर अफवाह फैलाने वालों की कमी भी नहीं रहती क्योंकि तमाम ऐसे मामले समय समय पर प्रकाश में आते रहते हैं कि अमुक मंदिर में एक सर्प निकला और उसने पुजारी से कहा……..। ऐसी अफवाहों की वजह से लोग धार्मिक आस्था की सच्ची घटनाओं को भी नकार देते हैं।
आज की चर्चा करें तो शहर के दक्षिणी इलाके के बर्रा क्षेत्र में बसे गांव कंचनपुर में एक चमत्कारिक घटना सामने आने की चर्चा जोर पकड़ती दिखी है। जी हां, गांव निवासी बबली सिंह की पत्नी सोनी ने बताया कि आज उसने मशाला पीसने के लिए जैसे ही सिलौटी को उठाया तो सिलौटी पर बनी छाप को देखकर आश्चर्यचकित हो उठी। उसने फौरन ही यह बात अपनी सास व अन्य लोगों को बताई। इसके बाद सभी लोगों ने जब सिलौटी पर बनी छाप को देखा तो उन्होंने पूजा-अर्चना शुरू कर यह बात आस पड़ोस में बताई। सोनी की सास व परिजनों की मानें तो सिलौटी पर शेर पर सवार मां दुर्गा की छाप का नजारा दिख रहा है। यह चर्चा जैसे गांव के अन्य लोगों को मिली सभी लोग सिलौटी पर बनी मां दुर्गा की छाप की पूजा अर्चना करने लगे व चढ़ावा करने लगे। भजन कीर्तन होने लगे। उन्होंने यह भी बताया कि इसके पहले उन्हें यह सब अन्ध विश्वास लगता था लेकिन अब उन्हें पूरा विश्वास है कि मां दुर्गा सब का कल्याण करने के लिए सर्व व्यापी हैं और मेरे मन के अविश्वास को खत्म करने के लिए ही मां दुर्गा ने अपने दर्शन दिए हैं।