Thursday, September 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सुहागनगरी के शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाई दीपावली

सुहागनगरी के शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाई दीपावली

♦ रंगोली, बंदनवार, दीप एवं थाल सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर प्रतिभाग
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सुहागनगरी के शिक्षण संस्थानों में दीपावली का पर्व हर्षाेल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर स्कूल, कॉलेजों में प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
शुक्रवार को एस.एच.जे मॉडर्न स्कूल में दीपावली का पर्व उमंग व उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल के डायरेक्टर ओमप्रकाश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विधिवत लक्ष्मी गणेश पूजन एवं श्रीराम सहित माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान के स्वरूपों में सजे बच्चों की पूजा अर्चना की। प्राइमरी वर्ग की छात्राओं मेरे घर राम आए नृत्य पर मनमोहक प्रस्तुती दी। जिससे समस्त वातावरण राममय और भक्ति से परिपूर्ण हो गया। इस अवसर पर डायरेक्टर ओम प्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों को दीपावली पूजन के महत्व एंव श्रीराम के आदर्शाे पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में श्वेता गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, रेनू गुप्ता, शिवम एंव समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। वहीं रॉयल सिटी पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं, हैप्पी दीपावली आदि का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर राकेश कुलश्रेष्ठ, मनोज श्रीवास्तव और दिलीप जैन ने कहा कि बच्चों द्वारा बहुत आकर्षण रंगोली बनाई गई। उन्होनें बच्चों को दीपावली की शुभकामनाऐं दी। वहीं स्टेशन रोड स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम जूनियर हाईस्कूल में दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चे लक्ष्मी, गणेश एवं सरस्वती के स्वरूपों में बहुत आकर्षण दिखाई दे रहे थे। वहीं बच्चों मनमोहक रंगोली बनाई गई। प्रधानाचार्या नीलम शुक्ला ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाऐं दी। किड्स कॉर्नर सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल में अयोध्या उत्सव मनाया गया। राम रावण का बध कर 14 वर्ष बाद अयोध्या वापस आये। तो अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका भव्य स्वागत किया। विद्यालय प्रशासक मयंक भटनागर व प्रधानाचार्या रुपाली भटनागर ने रामचंद्र का राज्याभिषेक कर उनका स्वागत किया। दीपावली उत्सव के साथ बाल दिवस का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने गरबा डांस व नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। आईवी इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली का पावन पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। पारंपरिक पोशाक में आए नन्हे-मुन्ने बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। सभी कक्षाओं में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें दीया डेकोरेशन, बंधन बार, रंगोली, थल डेकोरेशन, दीया स्टैंड जैसी कई गतिविधियां हुई। विद्यालय की डायरेक्टर श्रीदेवी ने सभी छात्र-छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी। प्रिंसिपल नंदिनी यादव ने छात्र-छात्राओं से दीपावली के पावन पर्व पर झुग्गी झोपड़िया में रहने वाले लोगों के साथ दीपावली मनाने का आग्रह किया।