Tuesday, July 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की समीक्षा हेतु नोडल अधिकारी ने की बैठक

’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की समीक्षा हेतु नोडल अधिकारी ने की बैठक

रायबरेली। विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा बैठक बचत भवन सभागार में नोडल अधिकारी, भारत सरकार, रजत अग्रवाल (आईएएस) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य भारत सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों को मिल सके इसकी समीक्षा की। नोडल अधिकारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए आवश्यक है कि लोगों को जागरूक किया जाए। साथ ही इसके लिए सरल प्रक्रिया अपनाई जाए ताकि लाभार्थियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से श्विकसित भारत संकल्प यात्राश् भारत सरकार द्वारा राज्यों के सहयोग से प्रारम्भ की जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य यह सुनिश्चित कराना है कि प्रमुख योजनाओं का लाभ, लक्षित लाभार्थियों, खास तौर से वंचित व असंतृप्त लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। जन सामान्य को जागरूक करते हुए वंचितों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।
बताते चले कि यह यात्रा 15 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री द्वारा झारखंड से बिरसा मुंडा की जयंती पर शुरू कर दी गई है। शेष जिलों में संकल्प यात्रा नवंबर 2023 के तीसरे सप्ताह से प्रारंभ होकर 26 जनवरी 2024 के मध्य आयोजित की जायेगी।
पूरे प्रदेश में यात्रा के प्रभावी समन्वय और कार्यान्वयन के लिए इस अभियान के आयोजन हेतु राज्य, जिला, शहरी, स्थानीय निकायों और ग्राम पंचायतों में विस्तृत कार्य योजना तैयार किया जायेगा। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर उत्तरदायित्व के निर्वहन के लिए समन्वय समितियों का गठन, नोडल अधिकारियों का नामांकन, तैनात अधिकारियों का प्रशिक्षण और अभिविन्यास, वैन के रूट चार्ट को अंतिम रूप प्रदान करने और वैन के संचालन की तिथिवार एवं स्थलवार कैलेंडर को अंतिम रूप देना, जागरूकता एवं प्रचार प्रसार करना सम्मिलित है। अभियान में भारत सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं को भी सम्मिलित किया गया है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, नगर मजिस्ट्रेट प्रकाश चंद्र, जिला अर्थ एवं सांख्यकीय अधिकारी पन्नालाल के अतिरिक्त सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।