Sunday, October 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ आज से होगा प्रारम्भ

आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ आज से होगा प्रारम्भ

फिरोजाबाद। श्री दिगंबर जैन मंदिर राजा के ताल पर सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ 19 से 28 नवम्बर तक आयोजित होने जा रहा है। जिसमें जनपद के जैन बंधु एवं विभिन्न धर्म के अनुयायी जैन मंदिर राजा का ताल पर पधारेगे। जिसकी घटयात्रा 19 नवम्बर को प्रातः 9.30 बजे जैन मन्दिर राजा का ताल से प्रारंभ होकर सदर बाजार होते हुए ऑचिड ग्रीन चौराहे तक जायेगी। पुनः वापिस होकर जैन मन्दिर राजा का ताल पर पहुंचेगी। घटयात्रा में जैन समाज के महिला बुजुर्ग बच्चों शामिल होंगे।