Saturday, June 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऑपरेशन जाग्रति कार्यक्रम में महिलाओं को बताए उनके अधिकार

ऑपरेशन जाग्रति कार्यक्रम में महिलाओं को बताए उनके अधिकार

फिरोजाबाद। शांती रोड स्थित एस.एन.एम. मैरिज होम में थाना रामगढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन जाग्रति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं और बेटियो को उनके अधिकारों का सदुपयोग करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने महिलाओं और बेटियों को जागरूकत करते हुए कहा कि महिलाओं का दुरूपयोग करते हुए उनके द्वारा झूठी एफआईआर लिखा दी जाती है, जबकि महिलाओं को इसके बारे में पता भी नही होता है। उन्होंने कहा कि महिलाऐं किसी की कठपुतली न बनकर अपना विवेक इस्तेमाल करें। अगर किसी भी की परेशानी है, तो महिला पुलिस अधिकारी से संवाद कर समस्या का निस्तारण कराएं और दूसरो को जागरूक करें। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार सिंह ने महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्हें सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही। सीओ सिटी कमलेश कुमार ने कहा कि इस समय थानों में महिलाओं को आगे कर झूठी रिपोर्ट लिखा दी जाती है और पुलिस उन्हीं शिकायतों में उलझी रहती है। इसलिए पुलिस को सही सूचना दें। चाणक्य फाउंडेशन के प्रबंधक अखिलेश शर्मा ने कहा इस समय प्रशाशन महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए के पूर्णतः तत्पर है। कार्यक्रम में समाज सेविका पूजा शुक्ला, मनोरमा वशिष्ठ, रामवीर सिंह बौद्ध, उमाशंकर कुशवाहा, संजय, राशिद हुसैन, मनोज कुशवाहा, प्रदीप कुमार थाना प्रभारी रामगढ़, इंस्पेक्टर रामप्रवेश यादव, एसएसआई अरुण त्यागी, एसआई रजनी सिंह आदि मौजूद रहे।