Thursday, September 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिलाओं को उनके विभिन्न कानूनों की दी गयी जानकारी

महिलाओं को उनके विभिन्न कानूनों की दी गयी जानकारी

मथुराः जन सामना ब्यूरो । ऑपरेशन जागृति के तहत गुरुवार को नंद गांव ब्लॉक पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी गोवर्धन व यूनिसेफ के प्रतिनिधि राजेश सैनी, अमरेन्द्र सिंह एवं काउंसलर चारू शर्मा व विपिन दीक्षित तथा थाना बरसाना पुलिस टीम द्वारा ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान अध्यापकों, आशा कार्यकर्ता, प्रधान, पूर्व प्रधान, स्वयं सहायता ग्रुप की महिलाएं, बीट आरक्षी, गांव के सम्भ्रान्त व्यक्तियों को ऑपरेशन जागृति अभियान के क्रियान्वयन एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई। अभियान को सफल बनाने के संबंध में साइबर अपराध, बालिकाओं को साइबर हिंसा, यौन शोषण से बचाव के लिए जागरूक व सचेत किया गया। पॉक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। किशोर एवं किशोरियों के साथ हेल्दी रिलेशनशिप व जीवनशैली पर अभिभावकों को जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में बताया गया।
इस दौरान समुदाय को झूठे मुकदमों से होने वाली क्षति के बारे में भी जागरूक किया गया। विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों के दुरुपयोग के प्रति लोगों को सचेत किया।